Thursday, October 22nd, 2026

कोरोना के चलते BU सख्त, 31 मार्च तक कालेज रहेंगे बंद, पांच से शुरू हो जाएंगी परीक्षाएं

भोपाल
विश्व स्तर पर परेशानी बन चुका कोरोना वायरस बररकतउल्ला परीक्षाओं पर संकट नहीं खड़ा नहीं कर सकेगा। परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों सभी प्रिकोशन अपनाएंगे। गृह विभाग ने गत दिवस कोरोना वायरस के बढते प्रकोप को देखते हुए 31 मार्च तक के लिए कालेज बंद करा दिए हैं। बीयू ने परीक्षाओं को संचालित करने विशेष इंतजाम किए हैं।

बीयू द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षाएं पांच अप्रैल से लेना शुरू करेगा। इसी बीच गृह विभाग ने 31 मार्च तक भोपाल के सभी कालेजों को बंद करने का आदेश जारी कर दिए हैं। रजिस्ट्रार डॉ. हरिहर शरण त्रिपाठी ने परीक्षाओं को संपूर्ण प्रिकोशन का इस्तेमाल कर आयोजित कराने के आदेश जारी किए हैं। बीयू ने सेनेटाइजर, साबुन के साथ हाथ धोने के पूरे इंतजाम किए हैं। यहां तक प्रसाधनों को अच्छे तरीके से साफ कराया गया है। वहीं रजिस्ट्रार त्रिपाठी ने आदेश जारी करते हुए कहाकि कोई भी विद्यार्थी परीक्षा शुरू होने के पहले और बाद में आपस में कोई चर्चा नहीं करेंगे। वे परीक्षा समाप्त होने के बाद सीधे अपने घर जाएंगे। इसकी निगरानी करने के लिए प्राचार्यों को आदेशित किया गया है। कोई विद्यार्थी ऐसा करते हुए पाया जाता है, तो बीयू उसके खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्रवाई तक कर सकता है।

बीयू परीक्षाओं के दौरान परीक्षाओं में नकल की पर्चियों पर नहीं बल्कि करीब 125 परीक्षा केंद्रों पर कोरोना वायरस से बचने के इंतजाम पर होंगे। परीक्षाओं के बीच रजिस्ट्रार त्रिपाठी के साथ उड़नदस्ते भी साबुन, सेनेटाइजर के साथ प्रसाधनों की साफ सफाई पर नजर रखेंगे।

बीयू बीए, बीएससी, बीकाम, बीबीए, बीसीए, बीए मैनेजमेंट, बीकाम आनर्स और बीएससी होमसाइंस के द्वितीय और तीसरे वर्ष की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। तीसरे वर्ष की परीक्षाएं पांच अप्रैल से 21 मई तक चलेंगी। द्वितीय वर्ष परीक्षाएं छह अप्रैल से  31 मई तक चलेंगी। परीक्षाएं तीन पालियों में होगी। पहली पाली सात सुबह से दस बजे तक, दूसरी सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक तथा तीसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक चलेगी।

इनका कहना
उच्च शिक्षा और गृह विभाग के आदेश को देखते हुए परीक्षाओं को सुरक्षित तरीके से आयोजित कराने के इंतजाम बीयू द्वारा किए गए हैं। इसके लिए प्राचार्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
डॉ. हरिहर शरण त्रिपाठी, रजिस्ट्रार, बीयू

 

#कोरोना#BU

Source : Agency

पाठको की राय